नगर निगम कैटल कैचिंग दस्ते ने शनिवार को विजयनगर स्थित जेपी पार्क के पास फुटपाथ पर चल रहे दो चट्टों सहित विभिन्न स्थानों पर मवेशी पकड़े। अवैध रूप से लंबे अरसे से संचालित हो रहे दोनों चट्टे भी तोड़े। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ, आरके निरंजन ने बताया कि कैटल कैचिंग दस्तों ने इन दोनों चट्टों में से एक से 24 और दूसरे से 10 मवेशी पकड़े। शेष मवेशी अन्य क्षेत्रों से पकड़े गए।