फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते ट्रक का टायर खुलकर दुकान में घुसा, महिला समेत चार लोग घायल

घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे में तेज रफ्तार ट्रक का टायर खुलकर दुकान में घुस गया। इस दौरान दुकान में बैठी महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में महिला को कानपुर रेफर कर दिया गया है। पतारा कस्बा में ज्ञान प्रकाश पाण्डेय की घर के बाहर परचून की दुकान है। दुकान में बुधवार शाम उनकी पत्नी अर्चना देवी व पड़ोस की रहने वाली आशा देवी बैठी थी। तभी अचानक कानपुर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक का टायर खुलकर दुकान के बाहर खड़े युवक उबैश को टक्कर मारकर टीन शेड को तोड़ते हुए दुकान के अंदर जा गिरा। हादसे में दुकान में बैठे तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर तीन को घर भेज दिया। वहीं गंभीर हालत में आशा देवी को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रक की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें