फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो ट्रेन आईआईटी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक दाैड़ी, 32,000 से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

अब मेट्रो ट्रेन आईआईटी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक दाैड़ने लगी है। करीब ढाई साल बाद ठसाठस ट्रेन चली। भीषण गर्मी में ऑटो और टेंपो में चलने के बजाय लोगों ने एसी की हवा में सफर करना पसंद किया। एक दिन में करीब 32,000 से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। भूमिगत स्टेशनों में बनीं पेंटिंग और बोर्ड के साथ सेल्फी लेने, रील बनाने वालों में होड़ रही। नवीन मार्केट स्टेशन में सुरमयी संध्या में यात्री झूमते नजर आए। इसके साथ ही शहर के नवोदित कलाकारों को मंच देने के लिए ‘शो योर टैलेंट' नाम से पहल भी शुरू की। मेट्रो नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें