फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लापता नाबालिग प्रेमी युगल के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले

थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन से लापता नाबालिग प्रेमी युगल गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर फंदे से लटके मिले। खेत पर काम करने आए किसान ने शव लटकते देख पुलिस को जानकारी दी। मौके पर आए अधिकारियों ने जांच कर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के बाद दोनों के परिजन बिलखते रहे। गांव का एक किसान शनिवार सुबह अपने खेत पर सरसों की फसल कटाने पहुंचा था। इसी बीच उनकी नजर पास खड़े जामुन के पेड़ पर पड़ी तो एक किशोर व एक किशोरी लटके मिले। उसने गांव के लोगाें के साथ पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणाें की मदद से शव उतारे। मौके पर पहुंचे दोनों के परिजनों ने शिनाख्त की। थानाध्यक्ष रसूलाबाद अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि दोनाें 13 मार्च की शाम पांच बजे से लापता थे। दोनों की उम्र 17 वर्ष के करीब है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें