कानपुर देहात जिले में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने पहुंचे प्रभारी मंत्री संजय निषाद से ग्रामीणों ने समस्या गिनाई तो मंत्री ने जवाब में कहा कि गंगा मइया गंगा पुत्रों का पांव धुलने आती हैं। गंगा पुत्र सीधे स्वर्ग जाते हैं। मंत्री की इस बात का एक वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद सोमवार को मूसानगर के चपरघटा, आढन-पथार का निरीक्षण कर जायजा लेने पहुंचे थे। उनके निरीक्षण का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।