अरौल थानाक्षेत्र के खासपुर पंचायत मारपीट के शिकार पूर्व प्रधान अशोक कटियार से शनिवार को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने गांव पहुंचकर मुलाकात की। इस दाैरान उन्होंने पीड़ित पूर्व प्रधान को हर संभव मदद और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। 25 मई को गांव के ही कमलेश, राजदीन, रमन, कृष्णा ने मारपीट की थी। गांव के कई लोगों के मकानों में घर बिकाऊ हैं के पोस्टर भी लगाए गए थे। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, अपना दल के जिलाध्यक्ष बबलू कटियार, उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव समेत भाजपा के विधायक मोहित उर्फ राहुल सोनकर बच्चा, घाटमपुर विधायक सरोज कुरील, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कटियार, पूर्व उपाध्यक्ष जीपी कटियार शनिवार को खासपुर गांव पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने पीड़ित पूर्व प्रधान अशोक कटियार से घटना की जानकारी लेकर हर संभव मदद का भरोसा दिया।