कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में सोमवार को अपर नगर आयुक्त आवेश खान को ज्ञापन दिया। हाईकोर्ट में मामला लंबित है इस हनए परेड बाजार के व्यापारियों को वहां से न हटाया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 162 वर्षों से परेड बाजार लग रहा है। पीढ़ी दर पीढ़ी वहां लोगों के परिवार के सदस्य बाजार में कारोबार कर रहे हैं। शुक्रवार को नगर निगम की ओर से मुनादी करवाई गई और दो दिन में बाजार खाली करने के निर्देश दिए गए थे जबकि बाजार की तहबाजारी भी तय है। इसका केस इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित है। इन्हीं से संबंधित दस्तावेज सौंपे हैं। महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने मांग उठाई कि व्यापार करने वाले लोगों को रोजी रोटी की व्यवस्था की जाए। व्यापारियों ने बताया कि अपर नगर आयुक्त आवेश खान ने कहा कि वह उच्च अधिकारियों से वार्ता कर कोई कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर सुरेश गुप्ता, सरताज अहमद, रोशन गुप्ता, मयंक यादव, सौरभ त्रिवेदी, इमरान खान आदि रहे।