महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भीतरगांव क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर है। रविवार को निकलने वाली 'भोले की बारात' से पूर्व आज शनिवार को प्रमुख शिवालयों में बाबा के भव्य मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया। करचुलीपुर गांव स्थित अवलेश्वर धाम, बिरसिंहपुर स्थित मठेश्वर धाम, भीतरगांव स्थित झारखंडेश्वर धाम, निबियाखेड़ा स्थित श्रीभद्रेश्वर धाम में परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मेहंदी का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मंगल गीत गाए।