फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिधनू में मैकेनिक की सिर कूच कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 07:38 PM IST

बिधनू के रमईपुर में सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता की मार्केट में बने ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर के अंदर मैकेनिक की जंजीर से गला कसकर ईंट से सिर कूच कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह ई-चार्जिंग स्टेशन खुलने पर उसका खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य इकठ्ठा किए। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आवास विकास हंसपुरम निवासी रविशंकर गुप्ता नगर पंचायत में अधिशाषी अभियंता पद से सेवानिवृत्त है। वह रमईपुर एसबीआई बैंक शाखा के बगल में मार्केट का निर्माण करा रहे हैं। इसी में उन्होंने ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर खोल रखा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें