सौरभ यादव की घातक गेंदबाजी के दम पर मयूर मेरिकल्स कल्याणपुर ने बुधवार रात खेले गये रोमांचक मैच में प्राइम इंडियंस गोविंद नगर को 5 रनों से हराया। साथ ही कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) में जीत की हैट्रिक लगाते हुए सेमीफाइनल में पहुँचने की दावेदारी मयूर मेरिकल्स कल्याणपुर ने मजबूत की। मयूर मेरिकल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में गोविंद नगर की तरफ से अंतिम ओवरों में मो. बासित की 18 गेंदों में नाबाद 26 रनों की पारी ने मैच को रोमांचक स्थिति में पहुंचाया। लेकिन, टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 141 रन पर रोकते हुए जीत हासिल की। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर के ओपनर समन्वय (14) को शौर्य सिंह ने सत्यम के हाथों कैच करवाया पहला झटका दिया। दूसरा विकेट सुमित सिंह (21) का गिरा, कृतज्ञ की गेंद पर शौर्य ने उनका कैच लपका। प्रियांशु और अमित पचारा ने टीम के स्कोर को 50 रन पर पहुंचाया।