फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पहली बार कानपुर आए अदाणी समूह के चेयरमैन, लार्ज कैलिबर एम्युनिशन प्लांट का किया शिलान्यास

शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Mar 2025 10:19 PM IST

कानपुर डिफेंस कॉरिडोर में 200 हेक्टेयर में बनी अदाणी समूह के एशिया के सबसे बड़े गोला-बारूद निर्माण के डिफेंस कॉम्प्लेक्स का बुधवार को अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने दौरा किया। प्लांट की गतिविधियों का जायजा लिया। गौतम अदाणी ने शूटिंग रेंज में कारबाइन से कई राउंड गोलियां चलाईं और पिस्टल को देखा। प्लांट के अधिकारियों से भी रूबरू हुए। उन्होंने लार्ज कैलिबर एम्युनिशन प्लांट का शिलान्यास भी किया। गौतम अपने बेटे जीत अदाणी के साथ अहमदाबाद से अपने निजी विमान से सुबह चकेरी एयरपोर्ट पर उतरे और सड़क मार्ग से सुबह 9:30 बजे साढ़ स्थित काॅम्प्लेक्स पहुंचे। वह पहली बार कानपुर आए। काॅम्प्लेक्स में 11:10 बजे तक रहे। उन्होंने अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के गोला-बारूद कॉम्प्लेक्स में बन रहे हथियारों और गोला बारूदों का निर्माण देखा। भविष्य में इस कॉम्प्लेक्स को विस्तार देने पर भी अफसरों से चर्चा की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें