फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया रोशनी में होगा मैच, दर्शकों की एंट्री एक घंटा पहले होगी

ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने जा रही भारत-ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज का आगाज धूमधाम से होगा। उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद रमेश अवस्थी और महापौर प्रमिला पांडेय घंटी बजाकर करेंगी। लंबे समय से वनडे मुकाबलों से वंचित रहे ग्रीनपार्क को यह सीरीज एक नई पहचान देने जा रही है। 30 सितंबर से दूधिया रोशनी में होने वाले मुकाबले दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होंगे। मैच से एक घंटे पहले ही 12.30 बजे से दर्शकों की एंट्री शुरू कर दी जाएगी, ताकि लोग आराम से बैठकर खेल का लुत्फ उठा सकें। ग्रीनपार्क को हाल ही में तीन रणजी मैचों की मेजबानी भी मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें