फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कुङनी के प्राचीन हनुमान मंदिर में माता अंजना मूर्ति स्थापना अनुष्ठान, अनवरत हवन जारी

कानपुर भीतरगांव क्षेत्र के कुङनी गांव स्थित अति प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में माता अंजना के नूतन मंदिर में मूर्ति स्थापना अनुष्ठान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न कराया गया। मूर्ति स्थापना के बाद रविवार से पुरोहितों द्वारा विधि-विधान के साथ अनवरत मंत्रोच्चार, हवन और पूजन कार्यक्रम जारी है। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर हवन में आहुति दे रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्ति भाव का माहौल बना हुआ है। मंदिर समिति के अनुसार यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना के साथ किया जा रहा है। अनुष्ठान में वैदिक मंत्रों की गूंज से मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है। श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और माता अंजना का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि माता अंजना मंदिर निर्माण और मूर्ति स्थापना का उद्देश्य धार्मिक आस्था को और मजबूत करना है। आयोजन में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें