कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में रमईपुर चौराहे पर सुबह से ही वाहनों का जमावड़ा लगने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। इस भीषण जाम में न केवल आम राहगीर, बल्कि परीक्षा देने जा रहे बोर्ड परीक्षार्थी और विवाह कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे वैवाहिक वाहन भी घंटों फंसे रहे। पुलिस टीम ने यातायात को सुचारू करने का प्रयास शुरू किया, लेकिन वाहनों की लंबी कतारों के कारण स्थिति सामान्य होने में काफी समय लगा।