कंपिल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीन नगर गांव में जमीनी विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। सोमवार सुबह खेत पर सरसों काटने गए रामपाल और उनकी पुत्री किरन के साथ गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर दोनों को चोटें आईं, जिससे वे घायल हो गए। पीड़ित रामपाल के अनुसार, वह घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें धमकाकर भगा दिया। इससे आहत होकर रामपाल ने थाने परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।