फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मकनपुर चौकी के पास तीन दुकानों में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र में मकनपुर पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर दूर शनिवार देर रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार चोरी की वारदात मकनपुर के मुख्य मार्ग पर हुई। घटनास्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे भी गुजरता है। चौकी के इतने करीब चोरी होने से पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें