चित्रकूट में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मध्य प्रदेश के राज्यपाल व विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगू भाई पटेल करेंगे। विवि के यूजी के 438, पीजी के 335 व पीएचडी के 26 रेगुलर छात्रों को डिग्री मिलेगी। वहीं, 32 छात्रों को गोल्ड मेडल व एक को नानाजी देशमुख मेडल मिलेगा।