महाराजपुर पुलिस ने शनिवार रात को पुरवामीर चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक डीसीएम से 134 पेटी शराब बरामद की है। इसे शातिरों ने गाड़ी में लदी मुर्गी दानों की बोरियों के नीचे छिपा कर रखा था। वाहन रुकवाने पर चालक माैके से भाग गया। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि हरियाणा नंबर की गाड़ी कानपुर की ओर से फतेहपुर की ओर जा रही थी। डीसीएम में पड़े नंबर के आधार पर मालिक से संपर्क का प्रयास किया लेकिन हो नहीं पाया।