भारत व बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले सुपर फैंस ने अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों का तिरंगा लहराकर उत्साहवर्धन किया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के फैन सुधीर चौधरी, कप्तान रोहित शर्मा के चहेते जीतेंद्र और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन रामबाबू ने गुरुवार सुबह ग्रीनपार्क पहुंचकर भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान स्टेडियम की ए पवेलियन दीर्घा में तिरंगा फहराकर खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया।