फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने प्रेमिका पर बांका से हमला कर प्रेमी ने खुद को मारी गोली

कानपुर देहात में नगर के एक वार्ड स्थित ननिहाल में रह रही नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने शनिवार सुबह जमकर हंगामा किया। वह उसे साथ ले जााने की जिद करता रहा। प्रेमिका के साथ न चलने पर प्रेमी ने आत्महत्या करने की धमकी दी। प्रेमिका के पिता ने पुलिस बुला ली। पुलिस के पहुंचने पर उसने प्रेमिका की गर्दन पर बांका से वार कर दिया। पुलिस उसे पकड़ने लिए दौड़ी तो कनपटी में तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। इससे उसकी जान चली गई। डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपने परिजन के साथ रनियां के एक वार्ड निवासी नाना के घर पर आठ माह से रह रही है। शनिवार सुबह 9:10 बजे के करीब उससे मिलने के लिए कन्नौज के गुरहायगंज थाना के भवानीपुर निवासी कुंदन गोस्वामी (25) पुत्र मनीराम वहां जा पहुंच गया। वह घर के बाहर पड़ी कुर्सी पर बैठकर हंगामा करने लगा। इस पर प्रेमिका के पिता ने 112 पर फोन कर पुलिस को बताया कि कुंदन बेटी को ले जाने की जिद कर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें