फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर में मस्जिदों से हटाए गए मानक विपरीत लाउडस्पीकर, पुलिस ने की कार्रवाई

शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Apr 2025 05:40 PM IST

मस्जिदों में लगे मानक विपरीत लाउडस्पीकरों को उतारने की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। सेंट्रल, पूर्वी, पश्चिम और दक्षिण जोन के डीसीपी को इस पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। सोमवार को शुरू हुए अभियान के पहले दिन कई मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया। हाईकोर्ट और शासन के आदेश हैं कि अब कोई भी धार्मिक स्थल या आयोजन सिर्फ मानक के अनुसार ही लाउडस्पीकर बजाया जा सकता है। इसका पालन कराने के लिए चारों जोन के डीसीपी को अपने-अपने थानाक्षेत्रों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को अभियान के पहले दिन पश्चिमी जोन में मसावनपुर, रावतपुर, पनकी, बिठूर अरौल थानाक्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकरों को हटवाया गया। पुलिस के अनुसार केवल दो लाउडस्पीकर लगाने के दिशा निर्देश हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें