बेहटा-बुजुर्ग स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में गुरुवार को छठ महोत्सव मनाया गया। भगवान को कढ़ी-चावल का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में देर रात तक की भक्तों की भीड़ लगी रही। भगवान के जयकारे से माहौल गूंजता रहा। पुजारी कुड़हा प्रसाद शुक्ला ने भगवान जगन्नाथ को गंगा यमुना के जल और शहद से नहलाया। इसके बाद भव्य श्रृंगार किया गया। शाम सात बजते ही भगवान की छठी भरने का कार्यक्रम शुरू हुआ। विधि विधान से पूजन करने के बाद कढ़ी चावल का भोग लगाया गया। शाम बढ़ते ही श्रद्धालुओं की भीङ से परिसर ठसाठस भर गया। इसके बाद श्रद्धालुओं में भी कढ़ी चावल का अनवरत प्रसाद वितरण शुरू किया गया।