फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल संघ ने संपूर्ण समाधान दिवस का किया बहिष्कार

नरवल तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का लेखपाल संघ ने बहिष्कार किया। फैजुल्लापुर गांव के लेखपाल वेद प्रकाश के साथ अवैध कब्जेदारों की ओर से की गई मारपीट, नक्शा लूटने की घटना के विरोध में यह निर्णय लिया गया। आरोप लगाया कि पुलिस ने कब्जेदारों को बचाने के लिए हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को लेखपालों ने एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। प्रदर्शन करते हुए लेखपाल संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें