बिठूर के पत्थर घाट स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष गूँजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।