फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में 41 कुम्हारों को भूमि का आवंटन किया गया

भदरस गांव में शनिवार को एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह की मौजूदगी में कुम्हारों की चौपाल लगाई गई। कुम्हारी कला से जुड़े व्यक्तियों को मिट्टी निकालने के लिए आवंटन पत्रावली में से 41 पात्रों का सत्यापन किया गया। साथ ही मिट्टी के निकालने के लिए भूमि का आवंटन किया गया। चौपाल में कुम्हारों ने अपने बनाए उत्पादों का प्रदर्शन भी किया। उन्हें प्रशिक्षण व योजनाओं के बारे में बताया गया। एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि शासन की मंशानुसार माटी कला व कुम्हारीकला से जुड़े इस पारंपरिक उद्योग को बढ़ावा देने का यह प्रयास है। इससे रोजगार का सृजन होगा। लोगों को इको फ्रेंडली व हाइजेनिक उत्पाद मिल सकेंगे। चौपाल में कुम्हारों के अलावा ग्राम प्रधान जय नारायन यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें