फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पगड़ी लगाए और आशीर्वाद देते हुए नजर आएंगे लंबोदर, बनने लगी गणपति बप्पा की मूर्ति

शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Jul 2025 01:54 PM IST

घर, मोहल्लों और चौराहों पर गणपति 27 अगस्त से विराजेंगे, लेकिन उनके आने की तैयारियां शुरू हो गई है। गोल चौराहे पर जीटी रोड किनारे लंबोदर की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। यह दो फिट से लेकर 12 फिट के आकार की हैं। अब तक सात से आठ आर्डर भी आ चुके हैं। इस बार बप्पा पगड़ी लगाए और आशीर्वाद देते हुए नजर आएंगे। पिछले बार की अपेक्षा इस बार नए तरीके की गणेश जी को सजाया जा रहा है। प्रतिमा बनाने वाले तेजा के मुताबिक अभी 15 से 20 दिन बाद सभी मे रंग किया जाएगा। दो फिट की प्रतिमा दो से ढाई हजार रुपये की है, जबकि 10 फिट से अधिक लंबाई वाली प्रतिमा 10 से 15 हजार में मिल जाएगी। कई लोग अपने तरीके से भी प्रतिमाएं बनवाने का आर्डर दे रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें