फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में मोटर्स पार्ट्स व्यापारी के घर से लाखों की चोरी, शास्त्रीनगर लेबर कॉलोनी में हुई वारदात

शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Jun 2025 08:13 PM IST

काकादेव थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर में मोटर्स पार्ट्स व्यापारी के घर शुक्रवार देर रात घुसे चोरों ने नकदी और जेवर समेत करीब 15 लाख रुपये का माल पार कर दिया। शनिवार सुबह परिवार के लोग जागे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की। शास्त्रीनगर लेबर कॉलोनी निवासी सत्येंद्र पांडेय की गड़रियनपुरवा में मोटर पार्ट्स की दुकान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद पत्नी आकांक्षा, मां शोभा और दो बेटियां आरुषि व अनिका एक ही कमरे में सो गए थे। शनिवार सुबह जब वह सोकर उठे तो घर में रखी दो अलमारियों के लॉकर से 55 हजार रुपये और चांदी व सोने के करीब 14.50 लाख रुपये के जेवरात गायब थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें