क्षत्रिय सभा कानपुरनगर व देहात ने रविवार को रामादेवी स्थित गेस्ट हाउस में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। यह आयोजन पूर्व विधायक व सभा अध्यक्ष लाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। लाल सिंह तोमर ने कहा कि प्रतिभावान मेधावी छात्र ईमानदारी, निष्ठा के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। समारोह में सरसौल ब्लॉक क्षेत्र से शामिल डॉ. विजयलक्ष्मी सिंह ने सरकार से मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष शैक्षणिक योजनाएं चलाई जाएं। समारोह में नगर व देहात से आर्या सिंह भदौरिया, अर्शदीप राजपूत, वैभवी सिंह, पीयूष सिंह, अनिकेत सिंह चौहान, आस्था सिंह भदौरिया, वैष्णवी सिंह समेत 130 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।