केडीए जोन तीन के प्रवर्तन दस्ते ने बुधवार को बर्रा बाईपास किनारे बुलडोजर चलाकर आरा मशीन के कब्जे से जमीन खाली कराई। आवंटी शशि पांडेय को 15 साल बाद वहां प्लाट का कब्जा दिया गया। जोन-3 में बाईपास के किनारे स्थित बसंत पेट्रोल पंप के पास विकास प्राधिकरण ने 15 साल पहले शशि पांडेय को 200 वर्गमीटर का प्लाट आवंटित किया था। उक्त जमीन पर अवैध कब्जा कर जमीन और आसपास की जमीन पर आरा मशीन चल रही थी। आरोप था कि एक पूर्व पार्षद का अवैध कब्जा था। जोन-3 के प्रवर्तन दस्ते ने अवर अभियंता रामदास के नेतृत्व में पुलिस के सहयोग से बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा ध्वस्त किया।