फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडीए ने 7.49 करोड़ की जमीन खाली कराई, सनिगवां में 2000 कब्जों पर चलाए बुलडोजर

केडीए ने बुधवार को सनिगवां में एक साथ दो बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बने मकान, दुकानें, प्लाटिंग तोड़ी। केडीएम ने सैकड़ों कब्जे तोड़कर 7490 वर्गमीटर जमीन खाली कराने का दावा किया। इसकी कीमत 7.49 करोड़ रुपये बताई जा रही है। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर बिनगवां की आराजी संख्या- 731,698, 756, 774, 773 आदि में 2000 अवैध कब्जे के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। अभियान में भूमि बैंक के अमीन अंकुर पाल, शिव प्रकाश, प्रदीप कुमार, प्रवर्तन अनुभाग के अवर अभियंता पीके वर्मा, सेन पश्चिमपारा की पुलिस शामिल रही। भूमि बैंक जोन-4 के तहसीलदार ने बताया कि अवैध कब्जे से अतिक्रमणमुक्त कराई गई जमीन पर प्री-कास्ट बाउंड्री कराई जाएगी, ताकि फिर अवैध कब्जा न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें