चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में गुरुवार को दो दिवसीय भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। शुभारंभ उप्र कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह, विवि के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने किया। यहां अनाज व सब्जियों की 53 प्रजातियों के बीज रखे गए। पहले दिन ही रिकाॅर्ड 30 लाख रुपये के बीज बिके। इससे पहले लगे मेलों में पहले दिन अधिकतम 25 लाख के ही बीज बिके हैं।