कानपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ पड़ी। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ के साथ दान और गंगा स्नान करने से सभी कष्ट दूर होते और कई जन्मों के पापों का अंत होता है। कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार दो बहुत ही शुभ संयोग बन रहे हैं।