दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन और अमर उजाला के सहयोग से 70 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनवाया जा रहा है। इस तारतम्य में दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन, हंसपुरम में आयुष्मान कार्ड शिविर लगा है। साथ ही, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन हुआ है।