कानपुर में भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री रविंद्र मिश्रा शुक्रवार को शहर आए। इस दौरान उन्होंने एडवांस वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड के सीएमडी एके मौर्या से मुलाकात की। और समूह में मेडिकल कैशलेस, निर्माणियों में पर्याप्त वर्कलोड, ओटी एरिएर, मृतक आश्रितों को नौकरी,पीस वर्क प्राफिट, ओवरटाइम शुरू कराने की बात रखी।