कानपुर में लाल बंगला स्थित नर्सिंग होम में सोमवार को मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर चकेरी और जाजमऊ थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और समझा-बुझाकर परिजनों का शांत कराया। हालांकि देर रात तक रुक-रुककर हंगामा जारी रहा।