कानपुर के शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट के सहजनी तिराहे से पहले एक अनियंत्रित ट्रैक्टर बाइक में टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकराकर पलट गया। बाइक सवार महिला व पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल 108 एंबुलेंस से भेजा है। वहीं, बीच मार्ग ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा रहा। ट्रैक्टर चालक को भी आंशिक चोटे आई हैं।