कानपुर नगर निगम मुख्यालय के समिति कक्ष में शुक्रवार को महापौर प्रमिला पांडे और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जोन-4 के पार्षदों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान वार्डों में फैली गंदगी, अतिक्रमण और नाला सफाई न होने पर पार्षदों ने जमकर सवाल उठाए, जिस पर नाराजगी जताते हुए महापौर ने अधिशासी अभियंता दिवाकर भास्कर को कड़ी फटकार लगाई।