महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिबियापुर गांव के रहने वाले विपिन कुमार (20) को महोली से घाघू खेड़ा मार्ग में अज्ञात वाहन ने बीती तीन जनवरी को पीछे से टक्कर मार दी थी जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने बताया कि पिता परसराम निषाद शादी विवाह में डेकोरेटर का कार्य करते हैं घर पर दो भाइयों में विपिन छोटा था तथा पढ़ाई करता था 3 जनवरी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देने महोली अपने दोस्तों के घर गया था वापस लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गया। जिसका उपचार हैलट अस्पताल में चल रहा था मंगलवार की रात्रि उपचार के दौरान ही मौत हो गई। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।