फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फांसी पर लटकाकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

कानपुर के दबौली वेस्ट चौराहे पर शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका प्रतीकात्मक पुतला फांसी पर लटकाकर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की। उनका आरोप था कि शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार की नीतियों से छात्र-युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए रही। यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें