फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, महिला का सिर फोड़ा

महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी के साथ के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोस का रहने वाला युवक आए दिन अश्लील हरकतें करता हैं। मंगलवार को जब वह अपने पति के साथ चारा लेकर लौट रही थी तभी युवक ने अश्लील टिप्पणी की। विरोध करने पर महिला और उसके पति के साथ मारपीट की। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें