फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोष नाथ महाराज का हुआ स्वागत

हरिद्वार में पट्टाभिषेक के बाद महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोष नाथ महाराज का रविवार को प्रथम बार कानपुर आगमन हुआ। केशवनगर स्थित श्री शारदा शक्तिपीठ दरबार में उनका स्वागत किया गया। आशुतोष नाथ महाराज का रामा मेडिकल, मंधना, कल्याणपुर, पनकी मंदिर के बाद फजलगंज चौराहा पर भी स्वागत किया गया। बिरहाना रोड, निरालानगर और मां काली मंदिर से होते हुए दीप तिराहा, साकेतनगर मार्ग से केशवनगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल के पास श्री शारदा सिद्ध शक्ति दरबार तक शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र मैथानी, शारदा, अंबुज उपाध्याय, अक्कू, मानस, सुयश साहू, नितेश राठौर, अतुल शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें