कानपुर के नारामऊ और नानकारी से कल्याणपुर जाने वाले वाहन चालकों द्वारा भारी चक्कर से बचने के लिए खतरनाक शॉर्टकट अपनाया जा रहा है। परगही मंधना अंडरपास होकर जाने वाला 7 किलोमीटर का लंबा रास्ता बचाने के लिए चालक डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने हेतु हाईवे पर उल्टी दिशा (रॉन्ग साइड) से वाहन चला रहे हैं, जो खुद और अन्य यात्रियों की जान के लिए बड़ा खतरा बन गया है।