ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर बिरहर पुलिस चौकी में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन करके की गई, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद पारंपरिक रूप से कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया और आशीर्वाद लिया गया। भंडारे के दौरान साढ़-जहानाबाद मार्ग से गुजरने वाले तमाम राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को रोककर बड़े ही उत्साह और श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस धार्मिक आयोजन में पुलिस स्टाफ सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग सेवा भाव से जुटे रहे।