फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: धार्मिक स्थल के पास शौचालय निर्माण को लेकर हंगामा

रावतपुर के मसवानपुर में बुधवार को पक्का तालाब स्थित धार्मिक स्थल के पास शौचालय निर्माण होने पर क्षेत्रीय महिलाओं में हंगामा किया। इसके बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। मसवानपुर में पक्का तालाब से जुड़ा हुआ एक धार्मिक स्थल है। बुधवार को नगर निगम कर्मी शौचालय निर्माण के लिए पहुंचे। स्थानीय महिलाएं आक्रोशित होकर हंगामा करने लगीं। इसके बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया। महिलाओं का आरोप है कि यहां आसपास पहले ही कई शौचालय बने हैं, जो जीर्णशीर्ण हैंं। इस मौके पर स्थानीय पार्षद मंजू कुशवाहा भी पहुंचीं। उनकी अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। आसपास की राम देवी, शीला, सुषमा समेत कई महिलाओं ने स्थानीय विधायक से शौचालय निर्माण कार्य को रुकवाने, पुराने शौचालय की मरम्मत और धार्मिक स्थल की साफ सफाई कराने की मांग करने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें