कल्याणपुर क्षेत्र में तेज बारिश के कारण कटाई कर खेतों में रखी गई सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल पूरी तरह भीग गई है, जिससे अब उसके सड़ने का खतरा मंडरा रहा है। फसल गीली होने से मड़ाई का काम रुक गया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।