फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पांचवीं पुण्यतिथि पर श्याम बिहारी मिश्रा को दी श्रद्धांजलि

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सोमवार को कलक्टरगंज स्थित कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया। इसमें पांचवीं पुण्यतिथि पर व्यापार मंडल के संस्थापक दिवंगत श्याम बिहारी मिश्रा को श्रद्धांजलि दी गई। व्यापार मंडल के उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि श्याम बिहारी मिश्र व्यापारी हित में सरकार के खिलाफ भी खड़े हो जाते थे जबकि वे खुद भी सांसद थे। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई के जिलाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी, रामेश्वर गुप्ता, अचल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अमित दोसर, विराट गुप्ता, संतोष शर्मा, राजेश गुप्ता, प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें