कल्याणपुर ब्लॉक के चकरतनपुर गांव में एक परिवार घर के सामने लगे केस्को के ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए लंबे समय से चक्कर काट रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक करंट की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद विभाग ने एक के बजाय दो ट्रांसफार्मर वहां लगा दिए हैं।