कर्रही स्थित व्यापारी अनूप कुमार ने दुकान के सामने खोदे गए नाले के भीतर खड़े होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य स्थानों पर कम और उनकी दुकान के सामने अधिक चौड़ा चैंबर बनाया जा रहा है। अनूप का कहना है कि यह ठेकेदारों की मनमानी का नतीजा है। यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह प्रदर्शन जारी रखेंगे।