फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ड्राई फ्रूट्स व्यापारी के घर से नकदी समेत 8.50 लाख का माल पार कर ले गए चोर

बर्रा में ड्राई फ्रुट व्यापारी के घर दाखिल हुए चोर नकदी समेत 8.50 लाख का माल पार कर ले गए। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। व्यापारी परिवार के साथ ससुराल में था। जबकि घर के अन्य सदस्य मां वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए गए हैं। ससुराल से वापस लौटे व्यापारी ने चोरी की जानकारी पर बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर घर में चोरी करवाने का आरोप लगवाया है। कर्रही के गुलाबी बिल्डिंग के पास रहने वाले जितेंद्र राजपूत डाई फूड्स व्यापारी हैं। जितेंद्र 22 अक्तूबर को पत्नी साधना और बच्चों के साथ भाईदूज मनाने ससुराल तकसीनपुर गए थे। वहां से गुरुवार शाम लौटे तो देखा कि घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा है। अलमारियों के लाॅकर टूटे हुए थे, जिसमें रखे 4.25 लाख रुपये नकद और इतनी ही कीमत के जेवर गायब थे। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए सीसी कैमरे की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है, उनके आरोपों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें