जाजमऊ थानाक्षेत्र के जेके कॉलोनी में सोमवार तड़के एक दंपति के घर से लाखों रुपये की नगदी और दहेज का सामान चोरी हो गया। दंपति गेहूं काटने के लिए गांव गए हुए थे। पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने पर दंपति वापस लौटे तब सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। जाजमऊ पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से तलाश में जुट गई है।न